गुण्डा बदमाशो के विरुद्ध सीपत पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी से धारदार तलवार को किया जप्त

राहुल पाटनवार 

बिलासपुर/सीपत:- मामला इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शांति पूर्ण कार्यक्रम संपन्न हो सके इसलिए आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु निर्देश दिया गया है, इसी तारतम्य में आज दिनांक 23.09.2026 को सीपत पुलिस द्वारा निगरानी बदमाश सत्यनारायण सूर्यवंशी पिता विश्वनाथ सूर्यवंशी उम्र 36 साल निवासी ग्राम गुडी थाना सीपत के द्वारा गांव में लोगो को धारदार तलवार हाथ में रखकर लहराते हुए डराते, धमकाते हुए पाये जाने से आम्रस एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजा गया।

थाना सीपत के अपराध दर्ज क्रमांक 517/26 धारा – 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कि गई

आरोपी सत्यनारायण सूर्यवंशी पिता विश्वनाथ सूर्यवंशी उम्र 36 साल निवासी गुडी थाना सीपत जिला बिलासपुर

Hot Topics

Related Articles