शिवनाथ नदी में बढ़ा जलस्तर, गणेश प्रतिमा विसर्जन पर फिलहाल रोक

दुर्ग। शिवनाथ नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी तट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन पर फिलहाल रोक लगा दी है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल, वार्ड क्रमांक 55 सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने और स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे होने वाली गतिविधियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्ग स्थित गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का मुआयना किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों से नदी के जलस्तर तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिवनाथ नदी तट पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को फिलहाल रोकने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नदी की स्थिति सामान्य होने तक प्रतिमा विसर्जन नहीं किया जाए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही नदी के जलस्तर और आसपास के प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने को कहा गया है, ताकि स्थिति में किसी भी तरह का बदलाव होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें।कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 55 का भी निरीक्षण किया। यहां जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाले परिवारों की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक राहत कैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से नदी के आसपास के क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार राहत संबंधी व्यवस्था तैयार रखी जाए। इसके साथ ही नागरिकों को नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles