पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री आदरणीया श्रीमती स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा :- हितेश कुमार डोंगरे (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ)

दल्लीराजहरा:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार डोंगरे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए स्मृति ईरानी के साथ आदरणीय श्री सिद्धार्थ शंभू जी को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी है। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार डोंगरे ने कहा कि स्मृति ईरानी के अनुभव, सक्रिय नेतृत्व और संगठनात्मक क्षमता से छत्तीसगढ़ भाजपा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनके प्रदेश प्रभारी बनने से जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के प्रयासों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रमुख आधार उसका समर्पित और मेहनती कार्यकर्ता है। स्मृति ईरानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूती मिलेगी तथा संगठन और जनता के बीच संपर्क को और प्रभावी बनाने का अवसर मिलेगा। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद के जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोविन्द शर्मा ने कहा कि स्मृति ईरानी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में काम होगा। कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और नेतृत्व के मार्गदर्शन से पार्टी को आने वाले समय में और मजबूती मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ प्रभारी बनना संगठन के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और नई ऊर्जा का अवसर है। उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को मिलेगा और जमीनी कार्यकर्ताओं को नई ताकत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन और मजबूत होगा तथा भाजपा प्रदेश में अपनी सरकार बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़ेगी। भाजपा युवा मोर्चा कुसुमकसा मंडल के महामंत्री प्रवीण सेन ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभु के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन विस्तार, कार्यकर्ता सशक्तीकरण और जनसेवा के क्षेत्र में नई गति के साथ आगे बढ़ेगा।

Hot Topics

Related Articles