सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला, भाषण व रंगोली प्रतियोगिता

बलौदाबाजार,  सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सोमवार को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम एम.डी.व्ही. विद्यालय बलौदाबाजार में विकासखंड स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के 341 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी अब 3 अक्टूबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इनमें भाषण प्रतियोगिता से 5, चित्रकला से 20 और रंगोली प्रतियोगिता से 5 प्रतिभागियों का चयन किया गया है।

भाषण प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

विकासखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें शासकीय प्राथमिक शाला रसेड़ा के विवेक घृतलहरे, शासकीय प्राथमिक शाला बेसिक शाला बलौदाबाजार की अर्चना घृतलहरे, सेजेस पूर्व माध्यमिक शाला अर्जुनी की सौम्या वर्मा और पूर्व माध्यमिक शाला गिंदोला की दीपिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चित्रकला में 166 प्रतिभागी

चित्रकला प्रतियोगिता में 166 छात्र-छात्राओं ने अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शासकीय प्राथमिक शाला बेसिक शाला बलौदाबाजार की अर्चना घृतलहरे, शासकीय प्राथमिक शाला मगरचबा की कुसुम कोसले, सेजेस पूर्व माध्यमिक शाला अर्जुनी के प्रिंस भारद्वाज और वर्धमान विद्या पीठ बलौदाबाजार की श्रुति निषाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

रंगोली में 55 विद्यार्थियों की भागीदारी

रंगोली प्रतियोगिता में कुल 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें सेजेस एम.डी.व्ही. बलौदाबाजार की डिंपल कन्नौजे, वर्धमान विद्या पीठ बलौदाबाजार के प्रिंस कौशिक, शासकीय प्राथमिक शाला बेमेतरा की लालिमा ध्रुव और शासकीय प्राथमिक शाला करमदा की गरिमा मेहर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र टंडन, विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक गोपाल वर्मा, एम.डी.व्ही. विद्यालय की प्राचार्य ऋतु शुक्ला सहित निर्णायक रुद्रकुमार चंद्रवंशी, प्रकाश सेन, अजय नथेनियल, ओमप्रकाश कोसले, धीरेन्द्र नामदेव और भूपेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles