कमलकांत पाटनवार
गर्भवती की गोद भराई, तीन बच्चों का अन्नप्राशन और व्यंजन-रंगोली प्रतियोगिता हुई
सीपत/नवागांव। ग्राम पंचायत नवागांव के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं पोषण माह के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में “हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा” अभियान के माध्यम से पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एक गर्भवती महिला की गोद भराई की रस्म कराई गई, वहीं तीन छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके साथ ही महिलाओं एवं हितग्राहियों द्वारा विभिन्न पौष्टिक व्यंजन तैयार किए गए तथा रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम में महतारियों का स्वागत भी किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के लिए पोषण और संतुलित आहार के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना ।

कार्यक्रम में उपस्थित सरपंच भागवत मरकाम, पंच जलेश्वर साहू एवं धनंजय यादव, बृहस्पति सूर्यवंशी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोषी पाटनवार, सहायिका लक्ष्मी यादव, मितानिन लक्ष्मीन साहू, सुमित्रा करें, लहुरमिन यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।








