दुर्ग।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी स्थित शासकीय हाई स्कूल में संस्कृत की परीक्षा के दौरान छत का प्लास्टर गिरने से 3 छात्र-छात्राएं घायल हो गए हैं।जिनमें एक छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण टांके लगाए गए हैं।घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए दुर्ग के जिला अस्पताल में लाया गया।घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) ने जांच के लिए मौके पर टीम रवाना कर दी है।इस तरह की घटनाओं ने सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों और छुट्टियों के दौरान होने वाले रखरखाव के कामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।








