संदीप यादव लोरमी/मुंगेली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी के अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर एवं डिंडौरी ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम के संयुक्त नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा की उपस्थिति में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को तहसील कार्यालय लोरमी में लिपिकीय स्टाफ की कमी के चलते आम नागरिक, किसानों एवं छात्रों को हो रही नामांतरण, बंटवारा, आय, जाति प्रमाण-पत्र को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता के हक की मांग को लेकर ज्ञापन दे रहे हैं। निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की जवाबदारी प्रशासन की होगी। पूर्व जनपद अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि हम सभी कांग्रेस जन-जनता की समस्याओं को लेकर एकजुट हैं। शहर मंडल अध्यक्ष नीतेश पाठक ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जनता की समस्याओं पर तारीख पर तारीख न देकर समस्याओं का निराकरण तत्काल करें। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस महामंत्री अशोक चंद्राकर, जनपद सभापति विधानंद चंद्राकर जनपद सदस्य रामू कश्यप, प्रदीप कुमार दुबे, पुरुषोत्तम माकरे, अरुण कुलमित्र, लखन कश्यप, धनंजय दुबे, हेमन्त मानिकपुरी, रमेश कश्यप, सोहन वर्मा, लखन यादव, ललित ध्रुव, प्रकाश साहू, सुरेश सोनवानी, छोटे लाल बंधेकर, प्रकाश वैष्णव, रामनिहोरा कश्यप, मुकेश जासवाल, संतोष जायसवाल, अजीत, प्रताप ध्रुव, भागवत धीमर आदि शामिल रहे।








