स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे किरण सिंह देव से लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने की मुलाकात

बालोद।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक माननीय किरण सिंह देव जी सड़क हादसे के बाद दिल्ली में उपचार एवं स्वास्थ्य लाभ लेकर छत्तीसगढ़ लौटे हैं। *इसी अवसर पर कल पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल जी के साथ डोडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम* ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना ।

लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने किरण सिंह देव जी के शीघ्र पूर्ण स्वस्थ एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आत्मीय चर्चा के साथ संगठन एवं क्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी संवाद हुआ।

लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने कहा कि किरण सिंह देव जी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद सदैव प्रेरणादायी है।

Hot Topics

Related Articles