जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा
लखनपुर । नावापारा मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक और पिकअप वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान कवालगिरी निवासी पूरन सिंह (40 वर्ष), विनोद कुमार (23 वर्ष) और लक्ष्मण (25 वर्ष) के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से एक घायल की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग घायल हुए हैं, जबकि पिकअप सवार को किसी तरह की चोट नहीं आई। हादसा नावापारा मोड़ के पास होने के कारण कुछ देर के लिए लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।








