कमलकांत पाटनवार
बिलासपुर:- ओडिशा से गांजा लाने के बाद छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों में गांजा की तस्करी की जा रही थी। इन तस्करों को जीआरपी की टीम ने लाखों रुपए के गांजा सहित पकड़ा है, जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ के साथ जीआरपी की टीम भी प्रदेश के सभी स्टेशन में आपरेशन नारकोस के तहत लगातार अभियान चला रही है।
इसमें मुख्य रूप से ओडिशा की ओर से आने वाली ट्रेनों में निगरानी भी बढ़ा दी गई है। इसके तहत जीआरपी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर धनुपाली संबलपुर ओडिशा निवासी पंकजनी बेहरा पति राधे बेहरा 40 साल, जुजुमुरा ओडिशा निवासी रीना पटनायक पति स्व. राम पटनायक 60 साल, बुरहानपुर मध्यप्रदेश निवासी आयुष कुशवाहा पिता मुकेश कुशवाहा, संबलपुर ओडिशा निवासी हितेश कुमार भोई पिता सोरू भाई को पकड़ा था। चारों के पास से 27 लाख 57 हजार 500 रुपए कीमती 55 किलो 150 ग्राम गांजा जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने के बाद सदर जिला संबलपुर ओडिशा निवासी रंजन पटनायक पिता जयंता पटनायक 41 साल की तलाश करने के बाद गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जीआरपी को जानकारी मिली कि चारों आरोपी गांजा की तस्करी करने थे, जिन्हें धृतरापारा संबलपुर ओडिशा निवासी अनुपमा मोहंती पति सुधांशु मोहंती 45 साल की ओर से छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में गांजा की तस्करी करने के लिए कमीशन दिया जाता था। इस मामले में मुख्य आरोपी की खोजबीन करने के बाद जीआरपी की टीम ने अनुपमा मोहंती को गिरफ्तार कर एंड टू एंड कार्रवाई की है।






