- मॉक टेस्ट में शिक्षा गंधर्व प्रथम, मुनेंद्र साहू द्वितीय
घनश्याम साव,डोंगरगांव । अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव के तत्वाधान में रविवार को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा मेगा मॉक टेस्ट का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल डोंगरगांव में किया गया जिनमें 341 बच्चों ने भाग लिया। प्रथम दस बच्चों को डोंगरगांव बीईओ जयंत साहू एवं संस्था के प्राचार्य भारत लाल देवांगन के हाथों प्रथम पांच बच्चों को नवजीवन हॉस्पिटल राजनांदगांव डॉ चेतन साहू के सौजन्य से मोमेंटो एवं शेष पांच बच्चों को अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला साहू संघ राजनांदगांव के सौजन्य से मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष नोबल साहू, महामंत्री नीलमणि साहू, डोंगरगांव तहसील अध्यक्ष शिवराम साहू, पूर्व युवा प्रकोष्ठ संयोजक डीकेश साहू, राम प्रकाश साहू, ताम्रध्वज साहू, पुरुषोत्तम साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक यशवंत साहू, सचिव परदेशी राम साहू, जिला संगठन सचिव माधव साहू, प्रदेश साहू संघ मीडिया प्रभारी घनश्याम साहू, पारख प्रकाश सोनबोईर, ममता साहू, मनोज साहू, महेश साहू, प्रेम भूआर्य, कोमलता देवांगन,संजू गंधर्व .अश्वनी देवांगन भुवनेश्वर चन्द्रवंशी , दयाल दास साहू, देवी लाल साहू, पुरुषोत्तम मंडावी, गूंजना देवांगन, घनश्याम साहू सहित स्थानीय शिक्षक गण एवं पालकगण मौजूद थे।






