दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर अवैध शराब बिक्री करते महिला गिरफ्तार

30 पाव देशी मसाला शराब जब्त, कीमत 3 हजार रुपये

भाटापारा। दृष्टि हेल्पलाइन से प्राप्त सूचना के आधार पर भाटापारा शहर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 30 पाव देशी मसाला शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 3,000 रुपये बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भगतसिंह वार्ड, भाटापारा में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान कथित रूप से अवैध शराब बिक्री में संलिप्त महिला को शराब के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार महिला की पहचान रानी बाई गेंडरे (34 वर्ष), निवासी भगतसिंह वार्ड, भाटापारा, थाना भाटापारा शहर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दृष्टि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। हेल्पलाइन के जरिए मिल रही सूचनाएं पुलिस को ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद कर रही हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Hot Topics

Related Articles