सेवा संकल्प अभियान पर शहीद रमाशंकर को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

जियाउल खान ,लखनपुर सरगुजा ,लखनपुर विकासखंड के ग्राम आमदला में सेवा संकल्प अभियान के तहत 14 अक्टूबर दिन बुधवार की दोपहर 12:00 बजे से शहीद रमाशंकर के निवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जहां ग्राम सरपंच सचिन और ब्राह्मण और परिजनों के द्वारा शहीद रमाशंकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद को नमन करते हुए उनके बलिदान और योगदान को याद किया।कार्यक्रम के दौरान शहीद रमाशंकर के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शहीद के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके परिवार के योगदान और त्याग को स्मरण किया गया।सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करना नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से शहीदों के सम्मान और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। इस दौरान सरपंच श्रीमती ज्योति सिंह सचिव सत्यनारायण शहीद रमाशंकर के परिजन और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles