थाना छुरा पुलिस की मोटर साइकिल चोर पर त्वरित कार्रवाई

युवराज सिन्हा,चोरी के मोटरसाइकिल सहित 02 आरोपी गिरफ्तार* ।

विवरण – पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर अति पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार ऊके द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के निर्देश के तहत थाना छुरा पुलिस को चोरी के मामले में त्वरित सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है।

*घटना का विवरण*

प्रार्थी अंगूर कुमार मरकाम (उम्र 30 वर्ष, साकिन मोंगरा आवासपारा, थाना छुरा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12/10/2026 को वह अपने साथी बीजू राम यादव के साथ काम करने छुरा गया था। रात करीब 07:30 से 08:00 बजे के बीच घर लौटते समय ग्राम मोंगरा में जियो टॉवर के पास मेन रोड पर उसने अपनी मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्लस, क्रमांक CG 06 HD 4989) खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब पाई गई। आसपास तलाश करने पर कोई सुराग न मिलने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध क्रमांक 211/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना व घेराबंदी के आधार पर ग्राम चरौदा के आगे बगनई नाला के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी गई मोटरसाइकिल (CG 06 HD 4989) उनके कब्जे से जब्त कर बरामद की गई। मामले में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*

01) तौशिफ खान पिता सलीम खान, उम्र 27 वर्ष, साकिन बोईरगांव, थाना छुरा, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

02) पूनम कुमार ताण्डे पिता जीवल लाल ताण्डे, उम्र 31 वर्ष, साकिन कोसमर्रा, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद (छ.ग.)

*बरामद संपत्ति*

एक अदद हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक: CG 06 HD 4989)

Hot Topics

Related Articles