जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा ।
मांदर की ताप पर थिरके विधायक प्रबोध मिंज
सिंगिटाना। ग्राम पंचायत पर्री अंतर्गत ग्राम सिंगिटाना में कर्मा नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आए विभिन्न कर्मा नर्तक दलों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों और आदिवासी परंपराओं की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, विक्रम सिंह, कन्हैया सोनी, सत्यनारायण राजवाड़े, संजय गुप्ता, टिल्लू राम, किसनलाल चौहान, सुरेश गुप्ता, निखिल मरावी, रिखीनाथ, श्री नाजिर प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, रानी राजवाड़े, श्रीमती सुखनी दास सरोज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक विफल लकड़ा रहे, जबकि प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका बिहारी प्रजापति ने निभाई। प्रतियोगिता में शामिल कर्मा नर्तक दलों ने पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक नृत्य और मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
इस आयोजन ने क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।






