संदीप यादव मुंगेली, नवरात्रि एवं विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला मुंगेली द्वारा शस्त्र पूजन के दो भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पहला कार्यक्रम मुंगेली विकासखंड के ग्राम नवागांव में आयोजित हुआ। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम में *जिला संयोजक हीरा साहू जी* मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि शस्त्र पूजन केवल परंपरा नहीं, आत्मरक्षा और धर्म रक्षा का संकल्प है।
दूसरा भव्य कार्यक्रम *ग्राम कनौजिया* में विजयादशमी पर आयोजित किया गया। विधि-विधान से शस्त्र पूजन के पश्चात ग्राम सरपंच ने कहा, _”शस्त्र रक्षा के लिए होता है, अराजकता के लिए नहीं। यह हमारी सनातन परंपरा है जो युवाओं में आत्मबल और राष्ट्रभक्ति का संचार करती है।”_
जिला संयोजक हीरा साहू ने कहा कि बजरंग दल का उद्देश्य सेवा, सुरक्षा और संस्कार है।
दोनों ही जगह पर बड़ी संख्या में बजरंगी कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे और अंत में हिंदू राष्ट्र व संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया गया।






