जी.आर.ए. इंटरनेशनल स्कूल लखनपुर में डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा ।लखनपुर। लखनपुर में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामूहिक रूप से डांडिया बिट्स का भव्य और रंगारंग आयोजन आयोजन जी.आर.ए. इंटरनेशनल स्कूल लखनपुर में हुआ। पहली बार इतने बड़े आयोजन के अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने इस यादगार सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता अग्रवाल उपस्थित रहीं जिन्हों दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन के अजीत अग्रवाल, मीतु अग्रवाल, अंश अग्रवाल एवं प्राचार्य श्री प्रभाकर उपाध्याय तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन रायपुर की सियादेश म्यूजिकल टीम एवं अंबिकापु के गायक राजेश अग्रवाल के लाइव संगीत के द्वारा सभी ने जमकर डांडिया और गरबा का आनंद लिया। इसके साथ ही सभी के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, खेलो में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारते हैं और उनमें आत्मविश्वास भरते हैं। साथ ही समाज के सभी लोगों के साथ जुड़कर संस्कृति से जुड़कर इसे आगे ले जाने का भी अवसर प्राप्त होता है।

निदेशक अजीत अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास का अवसर देता है। प्राचार्य प्रभाकर उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कम्युनिटी गैदरिंग के माध्यम से सभी से जुड़ने और एक साथ एक मंच पर आने का भी अवसर मिलता है। सभी आगंतुकों से लखनपुर में पहली बार हुए ऐसे आयोजन की खुले दिल से सराहना की और इसे विद्यालय परिवार की एकता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग लखनपुर, पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी मुख्य अतिथियों, नगरवासियों, अभिभावकों, निदेशक परिवार और बाहर से आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

यह डांडिया बिट्स केवल एक सांस्कृतिक संध्या नहीं रही, बल्कि लखनपुर शहर और विद्यालय परिवार को जोड़ने वाला भव्य सामुदायिक उत्सव बन गई।

Hot Topics

Related Articles