राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में चयनित भव्य मिश्रा ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दी बधाई

बलौदाबाजार भाटापारा, 24 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भाटापारा के विद्यार्थी भव्य मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। पूरे छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए एकमात्र विद्यार्थी के रूप में चयनित होने पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भव्य मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भव्य मिश्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात है। यह सफलता जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करती हैं। भव्य मिश्रा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहुंचे राष्ट्रीय स्तर पर

राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन विभिन्न चरणों में किया जाता है। प्रतियोगिता की शुरुआत विकासखंड स्तर से होती है, जिसके बाद जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

इन सभी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भव्य मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। पूरे छत्तीसगढ़ से एकमात्र विद्यार्थी के रूप में उनका चयन उनकी मेहनत, लगन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और विषय पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर एपीसी कौशिक मुनि त्रिपाठी एवं एम.डी. व्ही. विद्यालय की प्राचार्य ऋतु शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने भी भव्य मिश्रा की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Hot Topics

Related Articles