बलौदाबाजार में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

बलौदाबाजार, 29 अक्टूबर 2026। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योजना के तहत डोमेस्टिक आईटी हेल्प डेस्क (कंप्यूटर कोर्स), जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन एवं जल वितरक संचालक (पंप ऑपरेटर) के कोर्स में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज: प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो जमा करना अनिवार्य है।

यहां जमा करें आवेदन: इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेज जिला कौशल विकास प्राधिकरण, संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, कक्ष क्रमांक 70 अथवा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, ग्राम सकरी, बलौदाबाजार में जमा कर सकते हैं।

योजना एवं प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9171944392 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hot Topics

Related Articles