पहले ही मैच में छत्तीसगढ़ ने झारखंड को पछाड़ा, 30 अंकों से दर्ज की शानदार पहली जीत

बिहार के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का जलवा, झारखंड को दी मात

मुंगेली/रायपुर। पहले ही मैच में छत्तीसगढ़ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड को करारी शिकस्त दी है। झारखंड वर्सेस छत्तीसगढ़ के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर पहली जीत दर्ज की है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने कुल 68 अंक बनाए, वहीं झारखंड की टीम 38 अंक ही बना सकी। इस तरह छत्तीसगढ़ ने 30 अंक के बड़े अंतर से जीत अर्जित की। यह जीत छत्तीसगढ़ टीम के लिए टूर्नामेंट में पहली जीत है, जिसने टीम का मनोबल बढ़ा दिया है।

पहले हाफ से ही छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और लगातार अंक बटोरते रहे। डिफेंस और रेड दोनों में छत्तीसगढ़ का पलड़ा भारी रहा।

इस जीत के बाद छत्तीसगढ़ टीम के खेमे में खुशी का माहौल है। कोच और कप्तान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की और आगे भी इसी लय को बनाए रखने की बात कही।

Hot Topics

Related Articles