रायपुर राज कोसमंदा परिक्षेत्र। ग्राम धुर्राबांधा म दिनांक 03 नवंबर 2026 को ग्राम समाज की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम प्रमुख श्री राजकुमार गबर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र से प्राप्त आदेशित पत्र की जानकारी समाजजनों को पढ़कर सुनाई गई तथा पत्र में दिए गए निर्देशों से अवगत कराया गया।
बैठक के दौरान समाज की मुख्यधारा से जोड़े गए सभी व्यक्तियों के नामों की जानकारी दी गई। साथ ही अंतरजातीय विवाह करने वाले व्यक्तियों के नामों से भी समाजजनों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवतियों का पंजीयन फार्म भरकर जमा करने की अपील की गई। समाजजनों को बताया गया कि फार्म भरकर राज सचिव के पास जमा करें, ताकि सामाजिक मिलन पत्रिका का प्रकाशन यथाशीघ्र किया जा सके। इस पत्रिका के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों की जानकारी समाज के लोगों तक पहुंचाई जा सकेगी।
बैठक में रायपुर राज कोसमंदा परिक्षेत्र के राजप्रधान श्री मोहनलाल वर्मा सहित विद्यानंद, गोरख, रोहित, अश्वनी, फिरंता, धनाराम, धनीराम, बिमल, बलराम, परमेश्वर, दिनेश, सुशील, अशोक, नकुल, सरजू, कृष्ण, नरेश, सहदेव, दुखित, देवीदयाल, कामता, हेमंत कुमार एवं मीडिया प्रभारी श्री कन्हैया वर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।
बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता एवं संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ सामाजिक मिलन पत्रिका के शीघ्र प्रकाशन को लेकर आवश्यक जानकारी साझा की गई।








