दल्लीराजहरा/चिखलाकसा:- पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, बिलासपुर में एम.कॉम. परीक्षा में ए ग्रेड/डिवीजन के साथ प्राप्त की उपाधि बालोद जिला के चिखलाकसा-दल्लीराजहरा निवासी दिलप्रीत कौर भाटिया जी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर शिक्षा के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर पूरे बालोद जिले को गौरवान्वित किया है। दलजीत कौर भाटिया जी को पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़, बिलासपुर द्वारा मास्टर ऑफ कॉमर्स (M.Com) परीक्षा में ए ग्रेड/डिवीजन के साथ उपाधि प्रदान की गई। साथ ही उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पूरे बालोद जिले में गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, राज्यपाल माननीय श्री रमेन डेका जी, केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी एवं उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी के करकमलों से उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान किया गया।
दिलप्रीत कौर भाटिया जी की इस सफलता से चिकलकसा, दल्लीराजहरा सहित पूरे बालोद जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य छात्राओं एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उनकी इस शानदार सफलता पर परिवारजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। दिलप्रीत कौर भाटिया जी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।








