दीपावली पर नवागांव में विराजमान हुईं मां लक्ष्मी, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर की गई भव्य आरती

कमलकांत पाटनवार 

बिलासपुर/नवागांव

दीपावली के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम नवागांव में मां दुर्गा आयोजक समिति द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमा विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा-अर्चना का धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पंडित आदर्श शर्मा जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। मां लक्ष्मी की आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी से परिवार, गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर पंच दिवसीय दीप पर्व महोत्सव की सभी क्षेत्रवासियों को अनंत हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

पंच दिवसीय दीप पर्व महोत्सव का विशेष महत्व एवं मंगलकामनाएं

1. धनतेरस: भगवान धनवंतरी आप सभी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उत्कृष्ट रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करें। आपके परिवार में सदैव आरोग्य और खुशहाली बनी रहे।

2. रूप चतुर्दशी: यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में अप्रतिम सौंदर्य, रूप, यौवन और नई ऊर्जा लेकर आए।

3. दीपावली: मां लक्ष्मी आप पर सदैव प्रसन्न रहें। आपके घर को धन-धान्य से परिपूर्ण करें और आपके परिवार में सुख-समृद्धि का स्थायी वास हो।

4. गोवर्धन पूजा: आपके खेत-खलिहान और आय के सभी स्रोत फलें-फूलें। आने वाली पीढ़ियों तक किसी भी वस्तु का अभाव न रहे।

5. भाई दूज: भाई-बहन के रिश्ते में अटूट प्रेम और विश्वास बना रहे। बहन का स्नेह और भाई का सहयोग हमेशा कायम रहे। माथे पर लगाया गया तिलक रिश्तों की मिठास और प्रेम का प्रतीक बनकर महकता रहे।

अंत में कामना की गई कि यह पांच दिवसीय दीप महोत्सव सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, आत्मसंतोष, शांति, स्फूर्ति और नई ऊर्जा लेकर आए। सभी का कल्याण हो और हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो।

आयोजक समिति के सदस्य लक्ष्मी यादव, अमित साहू, सत्येन्द्र साहू,परमेश्वर रजक, दिलचंद रजक, संजय धीवर, सुर्या रजक, राजा पाटनवार, सतीश रजक, अर्जुन यादव,भोलु यादव,कृष्णा धीवर, सुभम पाटनवार,अश्वनी धीवर, परमेश्वर साहू, तिरिथराम साहू,महेंद्र साहू, महेश साहू, पंकज यादव, मनीष पाटनवार, शिवम यादव, ईश्वर पाटनवार, आदर्श शर्मा, प्रदीप यादव, सुरज विश्वकर्मा पत्रकार कमलकांत पाटनवार सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा

समिति: मां दुर्गा आयोजक समिति बस्ती मोहल्ला नवागांव मचखंडा 

Hot Topics

Related Articles