युवराज सिन्हा,फिंगेश्वर। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला मे स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को मनाते हुए बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गईं तथा शिक्षकों द्वारा भी सहभागिता प्रदान किया गया।
प्रशासन के निर्देश पर छतीसगढ़ के प्रत्येक विद्यालयों एवं महाविद्यालयों मे झारखंड के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी आदिवासी वीर बालक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने हेतु निर्देश दिए गए हैं. इस अवसर पर विकासखंड फिंगेश्वर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला मे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उक्त जयंती कार्यक्रम मे मिडिल व हायर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चों द्वारा विविध प्रस्तुति दी गईं। मिडिल स्कूल के बच्चों ने भगवान बिरसा मुंडा के पोशाक धारण कर अपनी प्रस्तुति दिए, उन बच्चो की वेशभूषा बिल्कुल जननायक बिरसा मुंडा की तरह लग रहें थे। कार्यक्रम मे मिडिल स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के बच्चों ने बिरसा मुंडा के ऊपर कविताएं, गीत, भाषण व जीवनी प्रस्तुत किए। भगवान बिरसा मुंडा कैसे 25 साल की आयु मे लोगों के लिए जननायक बने? कैसे उनको भगवान का दर्जा मिला? अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उन्होंने कैसे जल जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी?उनकी लड़ाई विचारों व भावनाओं की थी और कम उम्र मे ही उन्होंने झारखंड और भारतवर्ष को एक सीख दी, उलिहातु गांव का आदिवासी वीर कैसे धरती आबा बन गया, इन्ही सभी विषयों पर बच्चों द्वारा गीत कविता भाषण आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इनके साथ ही मिडिल व हायर सेकेण्डरी स्कूल के सभी शिक्षकों द्वारा इस कार्यक्रम मे बच्चों को बिरसा मुंडा के बारे मे जानकारी प्रदान कर बाल दिवस पर आशीर्वचन देते हुए अपनी सहभगिता प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें संस्था की प्राचार्य श्रीमती एम. दास मेडम ने बच्चों को भगवान बिरसा मुंडा की तरह निडर, साहसी होकर अपने अधिकार हक के लिए जीवन जीने की सलाह दी, उन्होंने बच्चों को बाल दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए विद्यालय मे पूर्ण मनोवेग से अध्ययन करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हरीश कुमार देवांगन द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम मे सभी स्कूली बच्चों समेत प्राचार्य श्रीमती एम. दास, प्रधानपाठक एल. आर. साहू, संकुल समन्वयक टी. के. साहू,ए. के. कश्यप, के. पी. साहू, श्रीमती एस. साहू, श्रीमती ए. अंसारी, श्रीमती ए. कोसरे, जी. आर.यादव, एच. के. देवांगन, वाय. आर साहू, श्रीमती संगीता साहू, श्रीमती जे. टोडरे, सुश्री के. भारद्वाज, उत्सव यदु, देवेन्द्र सिन्हा एवं समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित थे।












