कोटमी और लेवई धान खरीदी केंद्रों में खरीदी का शुभारंभ

भाटापारा। धान खरीदी के प्रथम दिवस पर भाटापारा विकासखंड के ग्राम कोटमी एवं लेवई स्थित धान खरीदी केंद्रों में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष महाबल बघेल रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाबल बघेल ने पूजा-अर्चना के पश्चात धान तौलकर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की। वहीं धान बेचने पहुंचे किसानों का फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धान खरीदी किसानों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

इस अवसर पर कोटमी सोसायटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डब्लू सिंह ठाकुर सहित कोटमी एवं लेवई क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सोसायटी के पदाधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles