नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन, कांग्रेस भवन में याद किए गए उनके विचार और योगदान

शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम — छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, बाल दिवस के रूप में भी मनाया गया जन्मदिन

संदीप यादव मुंगेली। शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

उन्होंने देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया। वक्ताओं ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू का जीवन देश की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और आधुनिक भारत के निर्माण के प्रयासों से जुड़ा रहा है। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

इस अवसर पर दीपक गुप्ता, दिलीप बंजारा, श्रीराम यादव, जलेश यादव, नीरज यादव, राजेश सोनी, राजू सोनी, अशोक यादव, मंजू शर्मा, ललित सोनी, अनीता विश्वकर्मा, वैशाली सोनी, लक्ष्मी नारायण, भुवन यादव एवं आरिफ खोखर सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Hot Topics

Related Articles