जियाउल खान लखनपुर सरगुजा
प्रदेश भर में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो चुकी है। धान खरीदी शुरू होने के साथ एग्री एस्टेक रकबा सुधार संहित अन्य समस्याओं को लेकर किसानों को धान बेचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गीदावरी के समय धान फसल की जगह अन्य फैसले दर्ज किए जाने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। रकबा सुधार हेतु लगातार किसान कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को देखते हुए लखनपुर विकासखंड के सरपंच संघ द्वारा तहसील कार्यालय पहुंच तहसीलदार अमन चतुर्वेदी के नाम ज्ञापन सौंप रकबा सुधार की मांग की गई है।10 दिवस के भीतर रखबा सुधार नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन उल्लेखनीय है कि किसानों के खेतों में धान की फसल होने के बावजूद फसल गिरदावरी के दौरान अन्य फसल दर्ज किए जाने से कई किसानों का धान का रकबा कम हो गया है। इसके कारण किसानों के वास्तविक धान के रकबे में कमी दर्ज हो गई है, जिससे उन्हें धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सरपंच संघ द्वारा मांग की गई है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्रुटिपूर्ण फसल प्रविष्टियों का तत्काल सुधार कराया जाए और वास्तविक धान के रकबे को रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए।

सरपंच संघ ने 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
सरपंच संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर धान के रकबे में हुई त्रुटियों का सुधार नहीं किया गया, तो लखनपुर विकासखंड की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच संघ एवं किसान मिलकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सपना के दौरान सरपंच संत प्रदेश उपाध्यक्ष जयसिंह कुरूम ,प्रमोद सिंह प्रदीप सिंह , हरि लकड़ा जायसवाल ओईके, सरवन कुमार राजेंद्र कुमार शाहिद बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे।












