पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त नंबर प्लेट और सायरन गायब

भाटापारा, ओवरब्रिज के नीचे बलौदाबाजार रोड पर छत्तीसगढ़ पुलिस का मोनो लगी एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी सड़क पर खड़ी दिखी। गाड़ी की हालत खराब है। नंबर प्लेट नहीं है। सायरन नहीं है। ऊपर लगी पुलिस लाइट भी गायब है। हादसे के बाद पहचान से जुड़े उपकरण किसने हटाए। कब हटाए। इसकी जानकारी जिम्मेदार अफसरों को कब मिली। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बीती रात तेज रफ्तार से जा रही गाड़ी डिवाइडर से टकराई। गाड़ी पलट गई। हादसे में चालक को चोट लगी। चालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद गाड़ी से नंबर प्लेट, सायरन, ऊपर की लाइट गायब होने की बात सामने आई। इससे मामला और गंभीर हो गया। गाड़ी यातायात पुलिस विभाग की है। इसके बाद भी नंबर प्लेट, सायरन, लाइट गायब कैसे हुई। वाहन को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभाई गई या नहीं। हादसे से जुड़े साक्ष्य सुरक्षित रहे या नहीं। विभाग के रिकॉर्ड में दुर्घटना और बाद की स्थिति दर्ज है या नहीं। इसे लेकर भी सवाल हैं। नंबर प्लेट गायब होना गंभीर माना जा रहा है।

Hot Topics

Related Articles