- गुतेश्वर जोशी बने जिलाध्यक्ष, पत्रकारों के हित और कल्याण के लिए संगठन करेगा काम
असलम रज़ा,बीजापुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक बिलासपुर प्रेस क्लब स्थित राघवेंद्र राव सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार और पत्रकारों के हितों को लेकर चर्चा के बाद बस्तर संभाग के बीजापुर जिले की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में गुतेश्वर जोशी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं वरिष्ठ पत्रकार मुख्तार खान को संरक्षक नियुक्त किया गया।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज सलूजा की ओर से जारी नियुक्ति सूची के अनुसार मोहम्मद ताहिर खान एवं संतोष तिवारी को उपाध्यक्ष, मोहम्मद अय्यूब खान को सचिव, श्याम करकू एवं लोकेश झाड़ी को सहसचिव तथा जी. प्रणीत को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अशोक लुक्कड़, मोहम्मद असलम रज़ा, इमरान खान, नारायण ताती, नवीन मोरला, अख्तर खान, सतीश, मनोज कुमार और अब्दुल गफ्फार को शामिल किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए पत्रकार हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है।
नई जिला कार्यकारिणी के गठन को बीजापुर में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। महासंघ पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकार, सुरक्षा, कल्याण और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए एकजुट होकर काम करेगा। नवनियुक्त पदाधिकारियों के माध्यम से जिले में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।












