दंतेवाड़ा के बालूद में ‘छू लो आसमान’ स्कूल हॉस्टल में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव

*Ag khabar dantewada*

ब्रजेश पांडेय,दंतेवाड़ा: जिले के बालूद स्थित शासकीय आवासीय संस्था *’छू लो आसमान’* में गुरुवार को 12वीं कक्षा के एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र का गाँओ *श्याम गिरी* बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार छात्र गुरुवार को क्लास में नहीं गया था। जब हॉस्टल के अन्य छात्र क्लास से लौटे तो उसका कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांककर देखने पर छात्र का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया।

इसके बाद छात्रों ने तुरंत हॉस्टल वार्डन और अन्य स्टाफ को सूचना दी। स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और शिक्षा विभाग को घटना की जानकारी दी गई।

*पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम मौके पर*

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी जांच के लिए पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ASP *जितेंद्र कुमार खुटे* ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में बताया जा रहा है कि छात्र की *कम उपस्थिति/शॉर्ट अटेंडेंस* को लेकर उसे सूचना मिली थी। आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 महीने पहले भी इसी संस्था में एक छात्र द्वारा आत्महत्या का मामला सामने आया था।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Hot Topics

Related Articles