Monday, February 23, 2026
More

    डाॅ. स्मित श्रीवास्तव को मिला एफसीएसआई सम्मान, ऐसे सम्मान पाने वाले छ.ग. के पहले कार्डियोलाॅजिस्ट

    रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ. स्मित श्रीवास्तव को काॅर्डियोलाॅजी सोसाइटी आफ इंडिया के फेलो से सम्मानित किया गया है। ऐसे सम्मान पाने वाले वे छत्तीसगढ़ के पहले हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। डाॅ. श्रीवास्तव को आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनउ में आयोजित काॅर्डियोलाॅजी सोसाइटी आॅफ इंडिया द्वारा आयोजित फैलोशिप दीक्षांत समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों यह सम्मान प्राप्त हुआ। एडवांस कार्डियक केयर इंस्टीट्यूट के कार्डियोलाॅजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. स्मित श्रीवास्वत के इस सम्मान मिलने पर छत्तीसगढ़ के चिकित्सों में हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर डाॅ. श्रीवास्तव को उनके शुभचिंतकों ने बधाई प्रेषित की है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!