रायपुर -पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य की बैठक आयोजित की गई जिसमें शासकीय एवं शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य उपस्थित रहे l बैठक प्रारम्भ होने से पूर्व विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रीति के सुरेश ने सभी प्राचार्यों का अभिवादन किया l सभी अतिथियों के औपचारिक स्वागत के पश्चात इस बैठक के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए विभाग के दायित्व के विषय में प्रचार्यों को अवगत कराया व साथ ही यह बताया की विश्वविद्यालय के अंग के रूप में विभाग की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है व विभाग इस भूमिका का निर्वाह बड़ी कुशलता पूर्वक करते आ रहा है l वँही विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शैलेन्द्र पटेल ने एन ई पी को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए कहा की समय – समय पर शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन आवश्यक है,यह परिवर्तन बेहतर के लिए होता है l एन ई पी में सेमेस्टर शिक्षण प्रणाली विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा है,इससे विद्यार्थी के तनाव को कम करने में बल मिलेगा व परिणाम भी बेहतर होगा l उन्होंने वार्षिक परीक्षा प्रणाली पर भी सारगर्भित रूप में अपनी बात रखी कुलसचिव के उद्बोधन के पश्चात बैठक प्रारंभ किया गया l पूर्व निर्धारित बिंदुवार एजेंडे पर चर्चा की गई जो निम्नानुसार रहा – एन ई पी ओरिएंटेशन व सेनेटाइजेशन साथ ही मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित अन्य विषय सम्मिलित रहे l प्राचार्य द्वारा मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यक्रमों में शिक्षकों के सम्मिलित होने के लिए कार्य मुक्त करने हेतु l एन ई पी 2020 के तहत 2024 – 25 की स्नातक प्रथम वर्ष सेमेस्टर के पंजीकृत स्वाध्यायी एवं नियमित परीक्षार्थियों एवं स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षा के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई l इन समस्त आवश्यक व महत्वपूर्ण मुद्दों पर सभी प्राचार्यों के द्वारा सहयोग हेतु सहमति व्यक्त किया गया व इसके बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया l इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी व्यापक चर्चा की गई जो बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर आधारित रहे l चर्चा के सफलतापूर्वक समापन के पश्चात अंत में मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र के कार्यक्रम संयोजक डॉ. बृजेंद्र पांडे ने विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित वर्ष भर के कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते हुए विभाग की विकास यात्रा का परिचय कराया एवं विभाग के महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी दी जिनको उपस्थित समस्त प्राचार्य ने सराहा l एन ई पी कार्य योजना हेतु आयोजित इस बैठक में लगभग 70 प्राचार्य की उपस्थिति रही l





