Friday, February 27, 2026
More

    राजनांदगांव: वाहन चेकिंग अभियान, तीन सवारी, बिना हेलमेट व ओवर स्पीड पर कार्रवाई, 44 प्रकरणों में 50 हजार का चालान

    राजनांदगांव। पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ एवं यातायात पुलिस राजनांदगांव ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड और अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 44 प्रकरणों में 50 हजार रुपये का चालान काटा गया।

    अभियान पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में चलाया गया। चौकी प्रभारी दिलीप पटेल एवं यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप के नेतृत्व में टीम ने एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की और नियम उल्लंघनकर्ताओं को जागरूक किया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!