छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा देवेन्द्र पटेल को प्रदेश सचिव बनाया गया

रायपुर।आज राजीव भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा देवेन्द्र पटेल को प्रदेश सचिव बनाया गया। प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा द्वारा उन्हें ये दायित्व सौंपा गया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पूर्व युवा इंटक के जिलाध्यक्ष अभय सिंह ठाकुर, योगेश पटेल,मुकुल चंद्राकर महासमुंद जिला अध्यक्ष और पंचायत प्रतिनिधि भूषण पटेल, परीक्षित नर्मदा, मोहन नर्मदा, नरेश पटेल, मुकेश माँझी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

देवेंद्र पटेल युवा पदाधिकारी छात्र राजनीति से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं। उनकी नियुक्ति से महासमुंद जिला में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

Hot Topics

Related Articles