सुसाइड से पहले कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर ने बनाया वीडियो, आशिक के साथ रहने पूरी संपत्ति हड़पना चाहती है पत्नी

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कोचिंग संचालक ने आत्महत्या कर ली। अपनी जान देने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने अपनी पत्नी को खुदकुशी का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में कोचिंग संचालक ने कहा कि उसकी पत्नी के किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे और वह प्रॉपर्टी के लिए उसे तंग करती थी जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया। मृतक की पहचान वासू चंद्रा के रूप में हुई है, जो शैलेंद्र नगर स्थित अपने घर में फांसी से लटके पाए गए। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें चंद्रा ने अपनी मौत के कारणों का उल्लेख किया है। सुसाइड नोट और वीडियो में चंद्रा ने पत्नी की बेवफाई और प्रॉपर्टी विवाद का जिक्र किया। चंद्रा के टी-शर्ट पर लिखा था गेम ओवर और जिंदगी का कर लिया गेम ओवर… रिश्तों में मिला धोखा, तो जिंदगी का ही साथ छोड़ा… इस बयान से प्रतीत होता है कि उसने रिश्तों में मिले धोखे के कारण खुदकुशी का कदम उठाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवारवालों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार चंद्रा और उसकी पत्नी के बीच पुराना विवाद था, जिसकी शिकायत पहले भी उसने थाने में की थी। चंद्रा का दावा था कि उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने प्रॉपर्टी के मामले में उसे लगातार परेशान किया था। इस घटना के बाद पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में विस्तृत तफ्तीश शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Hot Topics

Related Articles