भाजपा जिला महामंत्री राकेश यादव ने नव-नियुक्त राजनादगांव जिला प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे का किया सम्मान

दल्लीराजहरा/बालोद: भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हितेश कुमार डोंगरे जी को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला राजनांदगांव का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कल भाजपा जिला बालोद के जिला महामंत्री आदरणीय श्री राकेश यादव जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयदीप गुप्ता जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री स्वाधीन जैन जी, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री खिलेश्वर साहू जी एवं श्री अमन रामटेके उपस्थित रहे। सभी ने श्री हितेश कुमार डोंगरे को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Hot Topics

Related Articles