श्रम कल्याण मंडल आयोग अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा (राज्य मंत्री दर्जा) ने नव-नियुक्त जिला राजनादगांव के प्रभारी बनने पर हितेश कुमार डोंगरे को भाजपा गमछा ओढा कर सम्मानित किया

बालोद:- भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हितेश कुमार डोंगरे जी को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला राजनांदगांव का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर श्रम कल्याण मंडल आयोग के अध्यक्ष आदरणीय श्री योगेश दत्त मिश्रा जी (राज्य मंत्री दर्जा) द्वारा बालोद गेस्ट हाउस में भाजपा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री श्री राकेश यादव जी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयदीप गुप्ता जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री स्वाधीन जैन जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री श्री अकबर तिगाला जी, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री खिलेश्वर साहू जी एवं श्री अमन रामटेके, श्री अंकित टाटिया जी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने श्री हितेश कुमार डोंगरे को नवीन दायित्व के लिए बधाई दी।

Hot Topics

Related Articles