“चरपोटा गैंग” का भंडाफोड़ ,छत के रास्ते दुकानों में घुसकर लाखों की करते थे चोरी

  •  चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का एक सदस्य पकड़ाया

राजनांदगांव।शहर में लगातार हो रही चोरी की बड़ी वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने राजस्थान के कुख्यात चरपोटा गैंग का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह रात के समय दुकानों की छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर गल्ले से नगदी और कीमती सामान चोरी करता था। मामले में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई चार बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है, जिनमें लाखों रुपये की चोरी की गई थी।

चार बड़ी चोरियों का खुलासा

*पुलिस जांच में निम्नलिखित *घटनाएं सामने आईं*

१).नंदलाल हार्डवेयर, महावीर चौक – ₹60 हजार नगद चोरी

२).गणेश मेडिकल स्टोर, मानव मंदिर चौक – ₹7 लाख नगद चोरी

३).नरेश वॉच, मानव मंदिर चौक – ₹2.5 लाख नगद व महंगी घड़ियां चोरी

४).संगम साड़ी दुकान, हमालपारा – ₹4 लाख (नगद व सोने की चेन) चोरी

तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, टावर डंप और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के इस अंतरराज्यीय गिरोह की पहचान की गई।

जेल से लाया गया मुख्य आरोपी

पुलिस टीम ने बांसवाड़ा (राजस्थान) में दबिश देकर मुख्य आरोपी दिनेश चरपोटा (36 वर्ष) को केंद्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर राजनांदगांव लाया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

*तीन आरोपी अब भी फरार*

गिरोह के अन्य सदस्य—

हरिश उर्फ हरिया चरपोटा, परमेश उर्फ फन्टु चरपोटा एवं सुनील चरपोटा—फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

कानून व्यवस्था मजबूत करने अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि बाहरी राज्यों के अपराधी भी अब पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकते।

Hot Topics

Related Articles