भाटापारा(रिपोर्टर मोहन तिवारी) खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा एवं भाटापारा केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संयोजन से स्थानीय केमिस्ट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए दवा व्यवसायियों के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक औषधि नियन्त्रक बेनीराम साहू साथ में औषधि निरीक्षक नीरज साहू, नीलिमा साहू, प्रियंका ठाकुर एवं गिरजाशंकर वर्मा उपस्थित थे।
केमिस्ट परिवार ने अतिथियों का अभिनंदन किया, सहायक खाद्य एवं औषधि नियंत्रक बेनीराम साहू ने केमिस्टों को सम्बोधित करते हुए स्पष्ट हिदायत दी कि कोई दवा व्यवसायी कोई भी ऐसी दवाओं का विक्रय न करें जिनका ओवरडोज नशे के रूप में किया जाता है, साथ ही प्रतिबंधित नशीली दवाओं का विक्रय बिना रजिस्टर्ड डॉक्टर की पर्ची के न करें। औषधि निरीक्षक नीरज साहू ने भी जानकारी दी।






