भाटापारा (मोहन तिवारी)शहर व क्षेत्र मे रूक-रूक कर हो रही बारिश के बाद मौसम का मिजाज पुरी तरह बदल गया है मौसम के बदलते रूख के बाद नगर के शासकीय व दो दर्जन से अधिक निजी अस्पतालो मे मौसमी बुखार सिरदर्द हाथ पैर दर्द बदन दर्द एवं कुछ प्रकरण उल्टी दस्त के पहुंचने लगे जिसके कारण प्रायः-प्रायः सभी अस्पतालो मे भारी भीड़ का माहौल बना हुआ है। वही अनेक गांव मे झोलाछाप डॉक्टर घूम-घूम कर लोगो का उपचार कर रहे है अनेको मरीज सीधे मेडिकल स्टोर्स से दर्द निवारक गोली लेकर अपने दर्द को मिटाने लगे हुए है।
इस बीच जानकार डॉक्टरो की कहना है कि मौसम परिर्वतन के साथ वायरल फीवर व हाथ पैर मे दर्द की शिकायत वाले मरीज ज्यादा पहुंच रहे है ग्रामीण क्षेत्र के कुछ एक मरीज डायरिया से पीड़ित होकर पहुंचे है। गर्म भोजन करने की सलाह दी गई है।






