बलौदा बाजार भाटापारा (मोहन तिवारी)भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला बलौदा बाजार भाटापारा जिला बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ. सनम जांगड़े जी का मार्गदर्शन कार्यकताओं को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में जिला के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री आनंद यादव जी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री चरणदास तेहरवंश जी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री नरोत्तम बघेल जी, जिला महामंत्री शश्री गोविन्द घृतलहरे जी एवं जिला महामंत्री श्री माखन महिलांगे जी सहित जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।






