भाटापारा, (मोहन तिवारी)के.के. वार्ड क्रमांक 9 की विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर आज वार्ड अध्यक्ष ईश्वर सेन नगर पालिका परिषद भाटापारा पहुंचे। इस दौरान वार्डवासियों की ओर से वार्ड की मूलभूत समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन अभिषेक दास नगर पालिका परिषद के निजी सचिव को सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से वार्ड में लंबे समय से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई, ताकि आम नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उपस्थित वार्डवासियों ने भी नगर पालिका प्रशासन से जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया तथा वार्ड के समुचित विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।






