बीजेपी नेता ने नक्सल मूवमेंट के नाम पर फैलाई दहशत, गिरफ्तार

कमलकांत पाटनवार जांजगीर-चांपा। जिले के जांजगीर-नैला नगरपालिका क्षेत्र में एक युवक के पानी की टंकी पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। वार्ड क्रमांक 14 में मानसिक रूप से कमजोर युवक दुर्गेश राठौर कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के इरादे से पानी की टंकी पर चढ़ गया था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही जिला पुलिस की रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस जवानों ने सूझबूझ और धैर्य के साथ युवक से बातचीत की और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाया।

काफी प्रयासों के बाद पुलिस टीम युवक को सकुशल पानी की टंकी से नीचे उतारने में सफल रही। समय रहते पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।

Hot Topics

Related Articles