- पुराने पुल और दाऊपारा चौक के बीच कॉपरेटिव बैंक के सामने गड्ढा, दोपहिया चालक रोज गिर रहे
मुंगेली। रिपोर्टर: संदीप यादव।मुंगेली शहर की दाऊपारा से बड़ाबाजार, गोलबाजार, पुराना बस स्टैंड, पड़ाव चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर एक बड़ा जानलेवा गड्ढा आमजन के लिए मुसीबत बन गया है।
पुराने पुल और दाऊपारा चौक के बीच कॉपरेटिव बैंक के ठीक सामने सड़क पर इतना बड़ा गड्ढा है कि दोपहिया वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं देता। नतीजा ये है कि आए दिन लोग यहां गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गड्ढे की मरम्मत कुछ दिन पहले ही की गई थी, लेकिन गड्ढा इतना “जादुई” है कि बनने के कुछ ही दिन बाद फिर से उखड़ जाता है।_ घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही के कारण हर बार वही स्थिति बन जाती है।
नागरिकों ने मांग की है कि तुरंत इस गड्ढे की स्थायी मरम्मत की जाए वरना यहां कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। स्कूल, बाजार और कोर्ट जाने वाले सैकड़ों वाहन रोज इस मार्ग से गुजरते हैं।
लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी की जान भी जा सकती है।
अब देखना होगा कि इसकी मरम्मत जल्द होती है या किसी बड़े नेता-मंत्री के दौरे का इंतजार करना होगा??






