भाटापारा(मोहन तिवारी)प्रदेश की बड़ी कृषि उपज मंडी में मांग के अनुरूप अब नए धान की आवक कमजोर हो गई है। मंडी प्रांगण में आस-पास के साथ-साथ दूरदराज इलाके आने वाले धान अब बिक्री के लिए नहीं पहुंच रहे है जिसके कारण मिल संचालको को रॉ मटेरियल खरीदने दूर-दूर तक दौड़ना पड़ रहा है।
कमजोर आवक के बावजूद मंडी प्रांगण में विभिन्न धान व उन्हारी जिन्स के भाव में भारी तेजी का माहौल बना हुआ है। महामाया नया धान 2572 रुपए प्रति क्विंटल के अच्छे भाव में बेचा गया। महामाया ईनेम धान 2508 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। वहीं श्रीराम ईनम धान 3570 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचा गया।
इसी प्रकार एचएमटी ईनेम धान धान 3542 रुपए प्रति क्विंटल के दर पर बिका। विष्णु भोग ईनेम धान भी 6500 रुपए प्रति क्विंटल के संतोषजनक भाव में बेचा गया। मोटा रगजा धान 2240 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बेचा गया। प्रांगण मे उन्हारी जीन्स भी आवक हुई जिसमें गेंहू 2622 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बेचा गया।






