श्रावणी मेला पर्व साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5-5 फेरों के लिए 1 से 30 अगस्त तक

भाटापारा(मोहन तिवारी)सावन माह में बाबा वैद्यनाथ धाम बाबाधाम के दर्शन के लिए जाने वाले शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08895-08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है।

 

यह विशेष ट्रेन 01 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल 05-05 फेरों के लिए चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक है जो सावन के पावन अवसर पर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। वर्तमान में इस ट्रेन में बड़ी संख्या में कंफर्म वर्ष उपलब्ध हैं। रेलवे प्रशासन श्रद्धालुओं से अपील करता है कि वे समय रहते अग्रिम आरक्षण कराकर अपनी सीट सुनिश्चित करें और बिना किसी परेशानी के सुखद एवं सुरक्षित यात्रा का लाभ उठाएँ।

 

इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों पर होने से इन क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को सीधे एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। 27 जुलाई 2026 को स्थिति के अनुसार उपलब्ध कंफर्म वर्ष इस प्रकार है।

 

गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मधुपुर, श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में 01 अगस्त 2026 को एसी-3 में 94, स्लीपर में 176, 08 अगस्त 2026 को एसी-3 में 126, स्लीपर में 285, 15 अगस्त 2026 को एसी-3 में 149, स्लीपर में 390, 22 अगस्त 2026 को एसी-3 में 143, स्लीपर में 414, 29 अगस्त 2026 को एसी-3 में 154, स्लीपर में 428 सीटें उपलब्ध है। इसी प्रकार 3 गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में 02 अगस्त 2026 को एसी-3 में 127, स्लीपर में 438, 09 अगस्त 2026 को एसी-3 में 117, स्लीपर में 445, 16 अगस्त 2026 को एसी-3 में 146, स्लीपर में 478, 23 अगस्त 2026 को एसी-3 में 173, स्लीपर में 511, 30 अगस्त 2026 को एसी-3 में 171, स्लीपर में 515 सीटें उपलब्ध है।

Hot Topics

Related Articles