3 साल बाद भी अधूरा 50 बिस्तरीय अस्पताल, मरीजों को नहीं मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

जियाउल खान ,लखनपुर /सरगुजा


  • निर्माण कार्य अधूरा, बेड और वार्ड की कमी से मरीज परेशान, जल्द पूरा करने की उठी मांग।

लखनपुर नगर पंचायत में वर्षों पहले शुरू किया गया 50 बिस्तरीय अस्पताल भवन आज भी अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।वर्तमान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पर्याप्त बेड और वार्ड नहीं होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एक ही बेड पर दो मरीजों का इलाज करना पड़ता है, जबकि कुछ मरीजों को जमीन पर उपचार कराना पड़ता है।

बारिश के मौसम में अधूरे भवन में सीपेज की समस्या भी सामने आ रही है, जिससे भवन की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह अस्पताल आसपास के 100 से अधिक गांवों के लोगों के इलाज का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से निर्माण कार्य जल्द पूरा कर अस्पताल को आम जनता के लिए शुरू करने की मांग की है।


 ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में बेड और वार्ड की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शेष निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल भवन को जल्द शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।


 

Hot Topics

Related Articles