- बिलासपुर-जबलपुर मार्ग मुंगेली चातरखार की दुर्दशा, जनता परेशान
मुंगेली। रिपोर्टर संदीप यादव।बिलासपुर से जबलपुर को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 130A मुंगेली के चातरखार क्षेत्र में गड्ढों का साम्राज्य बन गया है। बरसात के कारण सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है और बड़े-बड़े गड्ढे जानलेवा बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो में एक व्यक्ति कीचड़ और पानी से भरे गड्ढे में फंसकर निकलने के लिए संघर्ष करता दिख रहा है। फोटो के साथ लिखा गया है कि “अपराजित विधायक माननीय पुन्नू लाल मोहले जी के गृह क्षेत्र मुंगेली की यह दुर्दशा है।”
स्थानीय लोगों का आरोप है कि BJP सरकार की लापरवाही के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग की हालत इतनी खराब है। रोजाना सैकड़ों वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन मरम्मत के नाम पर कुछ नहीं हो रहा।
बारिश के दिनों में इस सड़क पर हादसे की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि NHAI और प्रशासन तत्काल सड़क की मरम्मत कराकर राहगीरों को राहत दिलाए।






