धमाकों के साथ फटने लगीं शराब की बोतलें! व्यापार विहार में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

  • बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित शासकीय शराब दुकान में रविवार तड़के करीब 2 बजे भीषण आग लग गई।
  • आग से दुकान के भीतर रखी शराब की बोतलें तेज धमाकों के साथ फटने लगीं और शराब का स्टॉक व फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
  • देर रात धमाकों से दहल उठा बिलासपुर
  • शासकीय शराब दुकान जलकर खाक
  • बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें

कमलकांत पाटनवार बिलासपुर: शहर के व्यापार विहार स्थित शासकीय शराब दुकान में रविवार देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखी शराब की बोतलें बम जैसे धमाकों के साथ फटने लगीं। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई दिशाओं से पानी की बौछार कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और उसे आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने अभी किसी भी वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, आग से हुए आर्थिक नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

Hot Topics

Related Articles