डोंगरगढ़।छत्तीसगढ़ के धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई। क्रॉस पहाड़ी इलाके में 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर 18 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक होने पर पहले स्थानीय अस्पताल, फिर जिला मेडिकल कॉलेज और बाद में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात क्रॉस पहाड़ी क्षेत्र में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद 19 वर्षीय अलकन कुल्लू ने 18 वर्षीय आर्यन तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आर्यन के पेट में गंभीर चोट आई।






